बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Jan-2020 03:05 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां एक स्टूडेंट के साथ स्कूल के टॉयलेट में हैवानियत की गई है. नाबालिग बच्ची के साथ एक बदमाश युवक ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.
स्कूल के टॉयलेट में स्टूडेंट से रेप
वारदात गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां खोरहि गांव में एक बदमाश युवक ने एक स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्कूल के शौचालय में कुकर्म की इस घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई है. जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बदमाश युवक ने रेप के बाद बच्ची को स्कूल के टॉयलेट में ही बंद कर दिया था. बताया जा रहा है कि पीड़िता 8वीं की स्टूडेंट है. जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है.
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजी पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है. परिजनों की ओर से घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. आरोपी युवक की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.