बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Jan-2020 07:16 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ: बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्कर एक से एक तरीका अपना रहे हैं. एक तस्कर ने पेट पर 36 बोतल शराब को टेप से चिपकाया हुआ था. देखकर पुलिस भी चौक गई. इस तस्कर को गोपालंगज पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कोहवा गांव से गिरफ्तार किया है.
महिलाएं छुपाई थी पर्स में शराब
शराब के तस्करी के मामले में महिलाएं भी कम नहीं है. पुरूष तस्कर के साथ दो महिलाएं भी थी. जो उसके साथ बाइक पर बैठी हुई थी. महिला की तलाशी ली गई तो दोनों के पर्स से कई बोतल शराब बरामद हुआ है. तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
यूपी से शराब लेकर आ रहे थे गोपालगंज
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर गोपालगंज के लिए आ रहे है. इसी सूचना के आधार पुलिस ने यह कार्रवाई की है. नगर थाना पुलिस ने जब एक बाइक पर दो महिलाओं और एक पुरुष को रोककर जब उनकी जांच की तो पुलिस के सामने अनोखा मामला सामने आया. जब पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर का स्वेटर निकाला तो वहा करीब तीन दर्जन विदेशी शराब छुपाकर रखा था. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. कुल 56 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है. जो करीब 17 लीटर है. गिरफ्तार तस्करों में जितेंद्र कुमार समेत दो महिला है. जितेंद्र कुमार नगर थाना के रजोखर गांव का रहने वाला है. जबकि दोनों महिला तस्कर गोपालपुर थाना के सेमरा गांव की रहने वाली है.