Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
19-Oct-2023 07:47 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में 8 अपराधियों ने मिलकर लूटकांड को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से पिस्टल एवं 5 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और 1 बाइक बरामद किया गया है। बता दें कि 3 अक्टूबर को विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार स्थित विंधवासिनी आभूषण भंडार में हथियार से लैस होकर 8 अपराधी लूटने के उद्धेश्य से आए थे। हालांकि ज्वेलरी शॉप को लूटने में सफलता नहीं मिली थी।
इस मामले में उसी दिन विजयीपुर थाना कांड सं0 309 / 23 के केस दर्ज कराया गया था। इस मामले का उद्भेदन करने के लिए गोपालगंज एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में विशेष टीम की गठन किया था। गठित टीम के द्वारा कांड का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया। इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 01 पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
ये लोग जिला, अंतरजिला एवं अंतरराज्य गिरोह के सदस्य हैं। इस घटना में कुल 08 अपराधी शामिल थे। जिसमें से 04 की गिरफ्तारी संभव हो पाई है जबकि 02 छपरा जेल में बंद है जिसे रिमांड किया जाएगा। वही अन्य 02 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने वाले को पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपये का ईनाम दिये जाने की घोषणा की है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 01. जाकिर हुसैन उम्र 23 वर्ष पे0 सागीर आलम सा० साफपुर थाना मांझागढ़, 02. अमरजीत कुमार उम्र 27 वर्ष पे0 जमादार महतो सा० देवरिया थाना रिविलगंज (छपरा ), 03. अंकित यादव उम्र 21 वर्ष पे0 शिववंश यादव सा0 कुआ थाना बेलघाट जिला गोरखपुर और 04. कमल भट उर्फ शिवम उम्र 19 वर्ष पे० जगदीश भट सा० भरपुरवा थाना सिकटीगंज गोरखपुर के रूप में हुई है।