बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
07-Dec-2019 10:43 AM
GOPALGANJ: यूपी के एक लड़के से गोपालगंज की रहने वाली एक लड़की की शादी तय हो गई. परिवार के लोगों ने दोनों की सगाई भी धूमधाम से कर दी. इंगेजमेंट होने के बाद दोनों के बीच संबंध भी बन गए. शादी की तारीख भी पक्की कर दी गई, फिर ऐन मौके पर दहेज की मांग को लेकर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार के लोगों ने उसकी शादी यूपी के परसियां गांव के मोहन कुमार मद्देसिया के साथ तय की थी. शादी में छह लाख रुपये दहेज देने की डील हुई थी. जिसमें पांच लाख रुपये भी दे दिये गये थे. दोनों की शादी जनवरी महीने में होने वाली थी. इस बीच लड़का अपनी मंगेतर से फोन पर बात करने लगा. लड़की को विश्वास में लेकर युवक अपनी मंगेतर को देवरिया, गोरखपुर ले जाने लगा. जहां दोनों के बीच संबंध भी बन गया.
फिर एक हफ्ते पहले युवक के परिजनों ने चार पहिया गाड़ी और दो लाख रुपये अतिरिक्त मांगने लगे. लड़की वालों की तरफ से जब रुपये देने में असमर्थता जताई गई तब लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया. जिसे लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला. जिसके बाद पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी है.