बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Jan-2020 02:05 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANAJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. अपराधियों ने एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना गोपालगंज जिले के मीरगंज स्टेशन के पास हुई है. मृतक गैंगस्टर का नाम राजकुमार शर्मा है. बताया जा रहा कि यह घटना वर्चस्व को लेकर हुई है.
इसको भी पढ़ें शहाबुद्दीन के विरोधी गैंग से जुड़ा था राजकुमार शर्मा, गैंगस्टर हत्याकांड में बड़ा खुलासा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मीरगंज में रैक प्वाइंट को लेकर विवाद चल रहा था. उस जगह पर ही घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची हुई है.
शर्मा पर सीवान में इस पर कई थानों में 2 दर्जन से अधिक लूट, हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज है. अभी ये बेल पर बाहर था. सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के रामपुर का रहने वाला था. इधर कुछ दिनों से अपराध को छोड़ कर किसी धंधे में लगा हुआ था. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि राजकुमार शर्मा के ऊपर कुल 19 अपराधिक मामले दर्ज है. जो गोपालगंज और सrवान क्षेत्र में दर्ज की गई है. इसके ऊपर हत्या डकैती और लूट के कई संगीन आरोप हैं. हत्या की वजह रेलवे रेक पॉइंट पर रंगदारी वसूलने से जुड़ा भी हो सकता है. बताया जाता है की वह हाल के दिनों में गिट्टी कारोबार से भी जुड़ा हुआ था. वह यहां रेलवे के रेक पॉइंट पर गिट्टी का लेने आया होगा.