हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Sep-2022 03:11 PM
GOPALGANJ: गोपालगंज से डकैती का एक मामला सामने आया है, जहां डकैतों ने दम्पति को घर में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. यह मामला मंगलवार रात का है, जब घर में पति, पत्नी और नौकर मौजूद थे. तीनो को डकैतों ने बंधक बनाकर10 लाख कि संपत्ति लूटपाट की है. दम्पति के साथ डकैतों ने मारपीट भी की है.घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने नगर थाने को तुरंत एक्शन लेकर जांच करने का आदेश दिया है.
मामला गोपालगंज के आज़ाद नगर वार्ड संख्या 22 मोहल्ले का है. जहां माडीपुर गांव के रहने वाले समीर आलम के घर यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि सगीर आलम रेलवे विभाग में गार्ड के पद से रिटायर हुए हैं. सगीर आलम रिटायर होने के बाद आज़ाद नगर वार्ड संख्या 22 मोहल्ले में अपन घर बना कर रह रहे थे. मंगलवार की रात जब खाना पीना खाने के बाद सगीर आलम और पत्नी सोने गये उसी समय डकैतों ने घर में घुस कर घरवालों को बंधक बना कर मार पिट और लूटपाट किया है.
सगीर आलम बताते हैं कि जब हमलोग खाने के बाद सोने जा रहे थे उसी समय हथियार से लैस 4 अपराधी घर में घुस गये.पति पत्नी समेत नौकर को भाई बंधक बना लिया.विरोध करने पर डकैतों ने हमलोग के साथ मारपीट भी किया.सगीर आलम ने बताया कि करीब 10 लाख कि संपत्ति की डकैती हुई है.घटना कि जानकारी मिलते ही बुधवार कि सुबह नगर थाना के इंस्पेक्टर आजाद नगर वार्ड संख्या 22 मोहल्ले में सगीर आलम के घर पहुच कर मामले कि जानकारी ली है, और जल्द से जल्द करवाई करने का आश्वासन दिया है