Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
27-Dec-2020 02:25 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां अपराधियों ने एक दलित युवक की हत्या कर दी है. बदमाशों ने बड़े ही बेरहमी से पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के यादोपुर इलाके का है, जहां विशुनपुर गांव में कुछ बदमाशों ने एक दलित युवक की हत्या कर दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि कुछ बदमाशों ने दो दलित भाइयों को बेरहमी से पीटा था. जिसके कारण एक भाई की मौत हो गई. मृतक के शरीर पर कई जगह बेल्ट के गहरे निशान हैं.
मृतक युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है. मृतक के भाई ने पुलिस में इस घटना की शकायत की है. 4 लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने दोनों भाइयों की पिटाई की.
इस घटना के संदर्भ में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.