Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
16-May-2022 04:55 PM
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कूड़े के ढेर में ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटनास्थल पर मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। इस घटना से लोगों के बीच दहशत व्याप्त है।
ब्लास्ट की घटना कटेया थाना क्षेत्र के 4 नंबर वार्ड में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कूड़े के ढेर में अचानक धमाका हुआ इसकी आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा। घटनास्थल पर चारों ओर बारूद बिखरा हुआ है। घटना से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। धमाके का कारण क्या था इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। लोगों का कहना है कि ऐसा धमाका उन्होंने पहली बार देखा है।