मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Oct-2024 09:08 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां एक दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला वही दो बदमाशों ने भागकर अपनी जान बचायी। घटना गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है जहां दुकान पर बैठे खाद-बीज दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।
जिससे वो घायल हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया और पीट-पीट कर मार डाला। जबकि दो बदमाशों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
वही घायल दुकानदार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दुकानदार की पहचान 25 वर्षीय पवन कुमार सिंह के रूप में हुई है। वो अपनी दुकान पर बैठा था तभी नकाबपोश बाइक सवार 3 बदमाश पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली खाद दुकानदार की पीठ में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया तभी दो बदमाश किसी तरह वहां से भाग गये लेकिन एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया।
बदमाश की इस कदर पिटाई की गयी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो अपराधियों का पहचान अभी नहीं हो पाई है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बदमाशों ने खाद दुकानदार पर गोली क्यों चलाई इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।