मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Oct-2024 02:02 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियो के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस टीम पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां कुख्यात बदमाश को अरेस्ट करने जा रही पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के तूरकान्हा के पास मीरगज-थावे बाईपास की है।
शनिवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर उस वक्त फायरिंग की जब पुलिस टीम कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को छापेमारी के लिए लेकर जा रही थी। गोपालगंज कोर्ट में विशाल सिंह पर फायरिंग के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी करने के लिए जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी हालांकि गनीमत की बात रही कि इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी।
शुक्रवार की दोपहर कोर्ट कैंपस में शातिर बदमाश विशाल सिंह को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में विशाल सिंह के काम के पास गोली लगी थी जबकि एक अन्य युवक के पेट में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार सुरेश सिंह को पुलिस साथ लेकर छापेमारी करने के लिए निकली थी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि जेल में बंद अपराधियों मनु तिवारी और शंभू सिंह के लिए काम कर रहा था और उन्हीं के कहने पर उसने कोर्ट परिसर मे विशाल सिह के ऊपर गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और वारदात में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।