मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Oct-2024 02:11 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां कोर्ट कैंपस में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे कुख्यात अपराधी और कैदी विशाल सिंह कुशवाहा को गोली मारी गई है। फायरिंग की वारदात में एक अन्य कैदी को भी गोली लगने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कुख्यात बदमाश विशाल सिंह को पेशी के लिए कोर्ट में लेकर पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने विशाल सिह को टारगेट कर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान विशाल सिंह के कान के पास गोली लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया है। मौके पर पहुंचे गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को टारगेट कर गोली मारी गई थी, गोली उसके कान के पास लगी। एक अन्य शख्स को पेट में गोली लगी है। जिसे सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। एक अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।