ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

जनधन खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, कल से आएंगे अकाउंट में पैसे, देखिए कब निकाल सकते हैं आप

02-Apr-2020 02:42 PM

DESK : कोरोना  वायरस के कारण किए गए  लॉकडाउन के बीच गरीबों तक पैसा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. बैंकों में ज्यादा भीड़ न हो इसे देखते हुए अकाउंट नंबर के हिसाब से अलग-अलग डेट में पैसे डाले जाएंगे. 

गुरुवार को पीएम मोदी ने सभी जनधन खाताधारकों के साथ अहम जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कल से यानि 3 अप्रैल से सभी जनधन खाते में पैसे डाले जाएंगे. इसके साथ ही लोगों से बैंकों में भीड़ न लगाने का भी आग्रह पीएम ने किया है.

 -खाते में पैसा पहुंचने की तारीख

जिन खातों का अंतिम अंक  0 या 1 है वे खाताधारक 3 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें.

 जिन खातों का अंतिम अंक  2 या 3 है वे खाताधारक 4 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें. 

 जिन खातों का अंतिम अंक  4 या 5 है वे खाताधारक 7 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें.

 जिन खातों का अंतिम अंक  6 या 7 है वे खाताधारक 8 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें. 

 जिन खातों का अंतिम अंक  8 या 9 है वे खाताधारक 9 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच पीएम ने जन धन योजना के तहत आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था. सरकार इन खाताधारकों के बैंक अकाउंट में अगले तीन महीने तक 500 हजार रुपये देगी.  इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने तक 1 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेगा. यह दो किस्तों में दिया जाएगा. 3 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा.