बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-May-2023 06:35 PM
By MANOJ KUMAR
MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां गैंगवार में एक की मौत हो गई है। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। बताया जाता है प्रिंस कुमार नामक एक शख्स मुजफ्फरपुर से मोतिहारी शादी समारोह में शामिल होने आया था। हथियारबंद अपराधियों ने उसे अपराधी देव कुमार का आदमी समझ लिया और गोली मारकर प्रिंस की हत्या कर दी। इस घटना में एक निर्दोष की मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया इलाके की जहां ढाका-मोतिहारी रोड पर देव कुमार नामक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ कोल्ड ड्रिंक्स पी रहा था। तभी पहले से घात लगाए कुछ बदमाश बाइक से पहुंचे और ताबतोड़ फायरिंग करने लगे। एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गयी है। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वही घायलों में देव कुमार, राजकुमार विराट, यश प्रकाश और विराज शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मोतिहारी के प्राइवेट क्लिनिक में चारों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायल देव कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। देव कुमार के ऊपर 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। रविवार को उसकी किसी से झगड़ा हुआ था और आज यह घटना हुई।
एसपी ने बताया कि देव कुमार के साथ कुछ युवक पान की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स पी रहे थे तभी अचानक बाइक पर सवार तीन युवक आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान देव कुमार और उसके चार साथियों को गोली लग गयी। जिससे चारों बुरी तरह से घायल हो गये। वही पान की दुकान पर कोल्ड ड्रिंग्स पी रहे प्रिंस कुमार को इस दौरान गोली लगी और गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।