मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
08-Jan-2020 05:29 PM
PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। जेएनयू छात्रों पर हुए हमले वाले मामले पर बरसते हुए तेजप्रताप ने दंगाईयों के उपर सख्त कार्रवाई नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को संघ की शाखा में ड्यूटी करने की नसीहत दी है।
तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'जेएनयू में गोडसे के वंशजों ने ज्ञान, शील और एकता का परिचय देते हुए छात्रों के ऊपर जानलेवा हमला किया है। छात्रों के ऊपर डंडे बरसाने वाली दिल्ली पुलिस अगर इन दंगाइयों के खिलाफ सख्त कारवाई नहीं कर सकती है तो ख़ाकी वर्दी त्यागकर संघ के शाखा में ड्यूटी करे।'
गौरतलब है कि जेएनयू में हुए हमले में छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष समेत कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। जेएनयू में हुए इस हमले के बाद देश भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं जेएनयू हिंसा की जिम्मेवारी हिंदू रक्षा दल ने ली है। जिसके बाद विपक्ष केन्द्र सरकार और संघ पर हमलावर है।