ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर साधुओं को पीटा

आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर साधुओं को पीटा

09-Sep-2020 09:37 AM

GODDA: आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. हथियार लेकर अपराधी आश्रम में घुसे और साध्वी के साथ गैंगरेप किया. जब विरोध किया तो पिटाई कर दी. साध्वी को बचाने के लिए आश्रम के जब साधु आए तो उनके साथ भी मारपीट की. यह घटना झारखंड के गोड्डा के एक आश्रम की है. 

इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन के कारण नहीं भर पायी भाई की फीस, स्कूल के चेयरमैन ने बहन के साथ किया रेप

वाराणसी से आई थी साध्वी

जिस साध्वी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है वह वाराणसी से आई थी. 45 साल की साध्वी ने अपराधियों से कहा कि वह उनलोगों के मां के सामना है. उसे छोड़ दे, लेकिन सभी ने साध्वी की एक बात नहीं मानी और जबरन गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. सभी आरोपी हथियार लेकर आश्रम में घुसे थे और शराब के नशे में थे. 

एक आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी आश्रम पहुंचे और स्पेशल टीम बनाई. टीम ने 22 साल के एक आरोपी दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया. आशीष राणा समेत तीन आरोपी फरार हैं. आश्रम के लोगों ने बताया कि पीड़िता लॉकडाउन के पहले से आई हुई है. आश्रम में तीन सितंबर से योग-ध्यान चल रहा है. अब तक की पुलिस छानबीन में पता चला है कि साध्वी से गैंगरेप के पहले दीपक राणा, आशीष राणा और उसके दो अन्य साथियों ने आश्रम से कुछ दूरी पर जमकर शराब पी थी. उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया. सीएम हेमंत सोरेन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.