बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक
21-Jun-2021 11:13 AM
DELHI : दिल्ली के उद्योग नगर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। यहां एक गोदाम में भीषण आग लगी है और तकरीबन आधा दर्जन मजदूर इस आग के दौरान गोदाम में फंसे हुए हैं। इस गोदाम में काम करने वाले लोगों का कहना है कि तकरीबन आधा दर्जन मजदूर इस वक्त आग के अंदर घिरे हुए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन प्रोडक्ट भेजने के लिए इस गोदाम का इस्तेमाल किया जाता था। यहां पैकिंग का काम होता था। आज सुबह तकरीबन 8 बजे के आसपास आग लगी। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आ पाया है।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं दिल्ली के पीरागढ़ी के पास उद्योग नगर में यह गोदाम स्थित है। इस वक्त फायर ब्रिगेड की लगभग दो दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं लेकिन आग पर काबू पाने में उन्हें कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा है।