बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
25-Dec-2023 07:36 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, यहां प्रेमिका से मिलने जाना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। बंद कमरे में दोनों की मुलाकात की जानकारी गांव वालों को लग गई और ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी। सैकड़ों लोग इस शादी के गवाह बनें। घटना बरहट थाना क्षेत्र के जावातरी रविदास टोला की है।
बताया जा रहा है कि जावातरी रविदास टोला निवासी शंकर दास उर्फ गोलू दास सोमवार को अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने चर्च गए थे। घर पर उनकी 21 वर्षीय बेटी आरती कुमारी मौजूद थी। इसी बीच पटना का रहने वाला 24 वर्षीय रामसेवक पासवान प्रेमिका से मिलने के लिए जमुई पहुंच गया। रामसेवक आरती के घर में घुस गया और दोनों बंद कमरे में एक दूसरे से मुलाकात करने लगे।
इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हो गई। जिसके बाद ग्रामीण शंकर दास के घर के बाहर जमा हो गए और दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। शादी कराने के बाद इसकी जानकारी लड़की और लड़के के माता-पिता को दी गई। जिसके बाद दोनों के परिजन रविदास टोला पहुंचे और दोनों को आशीर्वाद दिया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान रॉंग नंबर से हुई थी। इसके बात बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मिलने की बेकरारी तेज हो गई। जिसके बाद लड़का जमुई स्टेशन पर आने लगा और दोनों के बीच मुलाकातें होने लगी। इसी बीच लड़की ने प्रेमी को बताया कि उसके माता-पिता घर में नहीं है, जिसके बाद युवक पटना से जमुई पहुंच गया और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी।
