Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
24-May-2020 02:45 PM
DESK : लॉक डाउन में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल रेप ले आरोपी एक प्रेमी ने विषैला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की. बॉयफ्रेंड ने अपने सुसाइड नोट में प्रेमिका और उसकी मां समेत 6 लोगों को इस तरह का कदम उठाने का जिम्मेदार ठहराया है. दरअसल युवक अपनी प्रेमिका की मां की ओर से रखी गई एक अजीबोगरीब शर्त से काफी परेशान था.
इसको भी पढ़ें: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 बहनों ने वसूला 15 लाख रुपए, परेशान शख्स ने की सुसाइड
घटना भमौरा थाना इलाके के बल्लिया की है. जहां एक युवक पंकज अपने गांव में ही एक लड़की से प्यार करता था. एक दिन लॉकडाउन के दौरान लड़की के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे. जिसका फायदा उठाते हुये युवती ने उसे अपने घर बुला लिया. इस दौरान आशिक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. इस बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घर में जाते हुए देख लिया. फिर इसकी शिकायत लड़की की मां से कर दी. बदनामी के डर से युवती की मां ने 22 मई को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देते हुये पंकज पर रेप का आरोप लगा दिया. जिसके बाद युवक को जांच करने के बहाने बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की.
इस पूरी घटना से परेशान युवक ने मच्छर मारने वाली दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की. विषैला पदार्थ पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ है. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत खतरे से बाहर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने बताया कि इस घटना को लेकर लड़की की मां की ओर से एक अजीबोगरीब शर्त रखी गई थी. जिससे वह काफी परेशान था. समझौते में युवती की मां ने अजीबो गरीब शर्त रखतें हुये कहा कि आरोपी युवक उसकी बेटी से शादी करे. युवक की बहन के साथ उनका बेटा रेप करेगा. जिसके बाद ही फैसला होगा.
एसपी डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के ने आत्महत्या की कोशिश की है. सुसाइड नोट में उसने युवती की मां समेत छह लोगों पर आरोप लगाया है. दोनों मामलों की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.