बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Nov-2019 09:19 PM
PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का काम तो पूरा हो गया है. मेरे जैसे लोगों का अब राजनीति से अलविदा लेने का वक्त आ गया है. गिरिराज ने इसको लेकर एक शर्त लगा दी है. गिरिराज ने कहा है कि जब देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून हो जाएगा तो मैं राजनीति से अपने को अलग कर लूंगा.
सीएम बनने की क्षमता मुझमें नहीं
गिरिराज ने कटिहार में कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ कह दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. जहां तक मेरा सवाल है, मैं मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं हूं, ना तो मुझमें सीएम बनने की काबिलियत है. बता दें कि गिरिराज सिंह के लिए संन्यास की बात करना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी वह कई बार राजनीति से संन्यास लेने की बात कर चुके हैं.
प्रतिमा तोड़े जाने पर केजरीवाल पर साधा निशाना
गिरिराज ने जेएनयू में विवेकानंद की प्रतिमा तोड़े जाने पर अरविंद केजरीवाल निशाना साधा और कहा कि अब कहां है सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी. अब वो जेएनयू के मुद्दे पर चुप क्यों है. चाहे वामपंथी दल हो या फिर कांग्रेस पार्टी हो, आज सबकी जुबान बंद है. विवेकानंद भारत की स्मिता और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है.