Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
27-Sep-2024 03:48 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सअप कॉल कर बदमाशों ने गिरिराज सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को भी धमकी दी और कहा है कि दोनों का बुरा हश्र होने वाला है और अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।
सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया है कि सुबह साढ़े 11 बजे उनके फोन पर पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि तुम दोनों अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इस दौरान फोन करने वाले शख्स ने किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी का जिक्र किया था। जब सांसद प्रतिनिधि ने अपना परिचय दिया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना को लेकर अमरेंद्र कुमार अमर ने बेगूसराय डीएम और एसपी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इससे पहले भी बदमाशों द्वारा धमकी भरा फोन किया गया था जिसकी जानकारी एसपी को दी गई थी लेकिन शायद इसे गंभीरता से नहीं लाय गया। पाकिस्तानी नंबर से आया कॉल भी उसी का हिस्सा लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।