दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Nov-2019 10:01 AM
DELHI: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर करते हुए बीजेपी ने एनसीपी के साथ सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है, वहीं अजीत पवार डिप्टी सीएम बन गये हैं. सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है.
गिरिराज सिंह ने शिवसेना पर अटैक करते हुए कहा है कि ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है..देख तमाशा देख'. आपको बता दें कि शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने का सपना देख रही थी और वहीं बीजेपी ने रातोंरात बाजी पलटते हुए बड़ा दांव खेल दिया. जिसके बाद गिरिराज सिंह ने शिवसेना को आड़े हाथों लिया.
सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार बागी बन गये हैं. एनसीपी का एक धड़ा बीजेपी के साथ गया है. अब बीजेपी को फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करना होगा. कहा जा रहा है कि अजीत पवार के पास नंबर हैं. वहीं शरद पवार ने कहा है कि इस फैसले को एनसीपी का समर्थन नहीं है. मेरी जानकारी के बगैर ये शपथ ग्रहण हुआ है. पवार के इस बयान के बाद साफ है कि अजीत पवार बागी हुए हैं और एनसीपी में फूट पैदा हो गई है.