ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Giriraj Singh Attack: गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड को कांग्रेस की नाजायज औलाद...

Giriraj Singh Attack: गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड को कांग्रेस की नाजायज औलाद बताया, राहुल गांधी का नाम लेकर खूब बरसे

17-Oct-2024 01:01 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: अपने बयानों से बिहार और देश की राजनीति को गरमाने वाले बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल यानी 18 अक्टूबर से यात्रा पर निकलने वाले हैं। यात्रा से पहले बेगूसराय पहुंचे गिरिराज ने वक्फ बोर्ड को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान देकर सियासत को गरमा दिया है। गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड कांग्रेस की नाजायज औलाद बताते हुए राहुल गांधी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।


गिरिराज सिह ने कहा है कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं, इसलिए वह हल्की बातें करते रहते हैं। राहुल गांधी कानून को नहीं मानते हैं। अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस की नाजायज औलाद की तरह है, जो कहता है कि वक्फ बोर्ड जो कहे वहीं सही। उन्होंने कहा कि बक्फ बोर्ड देश की ऐसी संस्था ही जो कहे वहीं सही, इसलिए इसको खत्म कर देना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वोट के सौदागर को विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी, राहुल, लालू यादव और ममता बनर्जी सहित सभी लोगों पर जमकर हमला बोला। इस यात्रा से न तो जेडीयू का कुछ लेना-देना है और ना ही बीजेपी को, यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि हिंदुत्व को जगाने की यात्रा है।