बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Oct-2019 04:42 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर कोई ऐतराज नहीं है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस एलान के बाद कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे, गिरिराज सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला अंतिम है और उनके फैसले को नहीं मानने का कोई सवाल पैदा नहीं होता।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय कर लिया है कि 2020 का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए लड़ेगा तो फिर इस पर किसी को एतराज नहीं हो सकता। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बीजेपी अध्यक्ष का फैसला अंतिम है।
हालांकि गिरिराज सिंह ने उम्मीद जताई है कि लोकसभा चुनाव के पैटर्न पर विधानसभा चुनाव में भी सीट बंटवारा बराबरी की सीटों पर होगा। गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अगर बराबरी की सीटों पर जेडीयू और बीजेपी ने चुनाव लड़ा था तो अगले विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही होना चाहिए।