ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / गिरिराज के बयान पर बोले नीतीश, केंद्रीय मंत्री से ही पूछिये पिटायी करना...

गिरिराज के बयान पर बोले नीतीश, केंद्रीय मंत्री से ही पूछिये पिटायी करना सही है क्या

07-Mar-2021 12:48 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर सियासी बवंडर मचा हुआ है. एक तरफ गिरिराज सिंह के बयान को लेकर विपक्ष हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम नीतीश से आज जब गिरिराज सिंह के बयान के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो उन्हीं से पूछिए. नीतीश कुमार ने कहा कि यह गिरिराज सिंह ही बताएंगे की पिटाई शब्द का इस्तेमाल करना क्या सही है.


दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. गिरिराज सिंह ने कहा था कि "जो अधिकारी सही काम नहीं करता है उसे सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो". दरअसल कार्यक्रम के दौरान जब गिरिराज सिंह मंच पर थे तभी उनके सामने बैठे लोगों ने अधिकारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की शिकायत की. यही नहीं फरियादी अधिकारियों की शिकायत से संबंधित आवेदन भी सौंप रहे थे. तभी इसी दौरान किसी ने सीओ साहब की शिकायत कर दी फिर क्या था गिरिराज सिंह ने कह दिया कि छोटे- मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो? क्या हाकिम नहीं सुनता है?  


गिरिराज सिंह ने कहा कि MP, MLA, DM, SDM, CO, BDO, SDO, मुखिया सब जनता के लिए हैं. "यदि पदाधिकारी सही से काम नहीं करता हो तो उसके सिर पर दोनों हाथों से लाठी मार दो. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना करने के बाद फिर भी अधिकारी नहीं सुनता है तो गिरिराज सिंह आपके साथ हैं" केंद्रीय मंत्री के ये बातें सुनते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा था. गिरिराज सिंह अपने इसी अंदाज और बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार बेगूसराय में दिए बयान से एक बार फिर से वे चर्चा में आ गए हैं.