Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
19-Feb-2020 07:14 PM
By tahsin
PURNIA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह सीमांचल में खूब गरजे हैं। उन्होनें कहा कि बिहार का सीमांचल इलाका घुसपैठियों का सबसे बड़ा गढ़ है। उन्होनें कहा कि अगर विपक्ष के लोगों के पास हिम्मत है तो खुलकर जवाब दे कि सरकार पाक घुसपैठिए और रोहिंग्या मुसलमानों को देश की नागरिकता दे दे क्या ?
गिरिराज सिंह ने पूरे विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विपक्ष के पास अगर हिम्मत है खुलकर बताए कि उनकी मंशा क्या है। क्या वे चाहते हैं कि भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी घुसपैठी मुसलमानों और रोहिंग्या मुसलमानों को देश की नागरिकता दे दी जाए। उन्होनें कहा कि जिन्हें देश में डर लग रहा है वे घुसपैठिये हैं। उन्होनें कहा कि विपक्ष ये उम्मीद छोड़ दे कि सीएए वापस भी लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि विपक्ष देश के अंदर भ्रम फैला रहा है कि कानून लागू होने के बाद देश के मुसलमानों को बाहर निकाल दिया जाएगा। जबकि ऐसा नहीं है।
शाहीनबाग और शरजील इमाम की चर्चा करते हुए गिरिराज ने कहा कि वे भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कर रहे हैं। वे देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। शाहीनबाग के मंच से एएमयू का छात्र कहता है कि जो हमारे कौम से टकराएगा तो वे दुनिया में बर्बाद हुआ है यहां भी बर्बाद हो जाएगा।हैदराबाद से आवाज उठती है कि देश का ईंट से ईंट बजा देंगे।आज भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लग रहे हैं। इन सब चीजों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।