Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
07-Dec-2023 01:21 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में सीएम ममता बनर्जी के डांस पर एक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए। कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 29वें संस्करण के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डांस किया था।ममता बनर्जी के डांस पर गिरिराज सिंह ने कमेट करते हुए कहा,"'वो जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।"
वहीं, केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है। उन्हों कहा," मैंने कल कहा था कि आप (गिरिराज सिंह) हमें यह नहीं बताते कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। आपके मंत्रालय ने मनरेगा मजदूरों की 7,000 करोड़ रुपये चोरी की है। जिन मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी की है, आपने उसका पैसा रोक कर रखा है।
महुआ मोइत्रा ने कहा कि गिरिराज सिंह झूठे हैं। पहले उन्होंने 'ठुमके लगाना' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और अब वो बोल रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। बीजेपी के साथ समस्या यह है कि उनके नेता जब भी बोलते हैं, तो झूठ बोलते हैं। हम इसलिए जश्न मना रहे हैं कि हमने आपको (बंगाल) से दूर रखने में टीएमसी कामयाब हुई है। उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,आप (भाजपा) महिला सशक्तिकरण को पसंद नहीं करते, आप महिला को सत्ता में नहीं लाना चाहते।"
आपको बताते चलें कि,एक इंटरव्यू में गिरिराज सिंह ने कहा,"ममता जी आजकल तीसरी दुनिया में चल रही हैं, पूरा बंगाल भ्रष्टाचार में डूबा है। गरीबों का हक छीनकर भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन फिल्म फेयर में सलमान खान के साथ (सीएम ममता) ठुमके लगा रही हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस राज्य में गरीब लुट रहे हों, भ्रष्टाचार हो और उसकी मुख्यमंत्री जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।''