Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
06-Oct-2023 09:37 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर अंचल अमीन को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी पटना से आई निगरानी की टीम ने उसे नगरनौसा अंचल कार्यालय से धर दबोचा। निगरानी की इस एक्शन के बाद अंचल के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, नगरनौसा अंचल कार्यालय में तैनात अमीन मनोज कुमार ने परिवादी अजय कुमार से काम करने के एवज में 15 हजार रुपए की डिमांड की थी। आरोपी अंचल अमीन पैसों के लिए लगातार अजय कुमार पर दबाव बना रहा था। परेशान होकर अजय कुमार ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की थी। निगरानी ने जांच में मामले को सही पाया और आरोपी अंचल अमीन को रंगेहाथ दबोचना के लिए जाल बिछाया।
शुक्रवार को निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और नगरनौसा अंचल कार्यालय में आरोपी अंचल अमीन को उस वक्त धर दबोचा जब वह रिश्वत के पैसे ले रहा था। आरोपी के पास से रिश्वत के रूप में लिए गए 15 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अंचल अमीन को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई।