बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Feb-2020 03:10 PM
VAISHALI :बिहार रिश्वतखोरी के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. ऐसी ही एक घटना बिहार के वैशाली जिले से सामने आई है. जहां नजराना वसूलने के चक्कर में एक घूसखोर दारोगा जी निलंबित हो गए. पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को सस्पेंड कर जेल भेज दिया है.
घटना वैशाली जिले के बिदुपुर थाना की है. जहां थाने में पोस्टेड घूसखोर दारोगा जय कुमार सिंह को पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक केस मैनेज करने के नाम पर दारोगा जय कुमार सिंह रिश्वत के रूप में 12 हजार रुपए की मांग कर रहा था. पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की.
एसपी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की ओर से एक ऑडियो क्लिप दिया गया था. जिसमें दरोगा बोल रहा था कि "पैसा दे दो तो गिरफ्तार नहीं करेंगे." इस ऑडियो की जांच के बाद आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने का आदेश दिया गया और उसे फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.