बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
03-Nov-2020 06:13 PM
SUPAUL : बिहार के सुपौल से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सोते समय घर से उठाकर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. आरोपी बदमाश ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद सुपौल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके की है. जहां सोते समय घर से उठाकर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. दो लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, जो उसी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर में सो रही थी, इस दौरान गांव का ही रहने वाला सुभान अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया. दोनों लड़के आये और उसे उठा के नहर के पास लेकर चले गए. फिर एक लड़के ने उसके साथ दरिंदगी की.
उधर जब परिजनों ने शोभा को घर से गायब देखा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई. परिजन शोभा को तलाशते हुए नहर की तरफ पहुंचे. लड़की के घरवालों को देखकर आरोपी सुभान अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इस मामले में गांव में पंचायत हुई, जहां दो लाख रुपये लड़की के परिवार को देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस गांव में पहुंच गई. पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया है.
इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें दो लाख रुपये लड़की के घरवालों को देकर फैसला कराया जा रहा था. उससे पहले ही पुलिस गांव में पहुंच गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास कर रही है.