ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / घर से खेलने निकले दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों...

घर से खेलने निकले दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल

07-Jun-2024 09:19 AM

By First Bihar

ARA : बिहार के भोजपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर में खेलने के दौरान दो बच्चों की डूबने से हुई मौत हो गई है। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के आनाइठ की बताई जा रही है। बताया गया कि गोड़ना रोड अनाइठ के रहने वाले दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते तालाब की तरफ चले गए जहां पर उनकी डूबने से मौत हो गई। शव को निकाल कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोड़ना रोड अनाइठ के रहने वाले दो बच्चे घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह लापता हो गए। परिजनों के द्वारा शाम से लेकर देर रात तक खोजबीन की गई लेकिन दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला। आज सुबह गांव के लोगों के द्वारा देखा गया कि अनाइट के तालाब में दो बच्चों का शव तैर रहा है। 


वहीं, शव मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया तो उनकी पहचान गोढ़ाना रोड अनाइट के निवासी अनिल कुमार यादव के 8 वर्षीय पुत्र आर्य कुमार और दूसरा संतोष शाह के 7 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई। 


उधर, दोनों बच्चों के शव को नवादा थाना पुलिस के द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। जिसके बाद आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बारे में परिजनों के द्वारा बताया गया कि खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब की तरफ चले गए होंगे और हो सकता है की नहाने के क्रम में या पैर फिसलने की वजह से वो तालाब में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई होगी।