भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
26-Nov-2020 10:13 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के चंदवा के पास की है, जहां अपराधियों ने महिला डॉक्टर को कार सहित अगवा कर लिया.
महिला डॉक्टर का नाम डेजी कुमारी है जो रीगा में अपना निजी क्लिनिक चलाती है. महिला डॉक्टर अपने कार से क्लीनिक जा रही थी इसी दौरान दो अपहरणकर्ताओं ने कार के साथ उनका अपहरण कर लिया .
अपहरणकर्ता डॉक्टर को लेकर मधुबनी जिला की तरफ भागे, इसके बाद सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने मधुबनी जिले के एसपी से संपर्क किया जिसके बाद गठित टीम में बेनीपट्टी से महिला डॉक्टर को अपराधियों से मुक्त करा लिया. साथ ही दोनों अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में महिला डॉक्टर के कार चालक की संदिग्ध भूमिका की भी जांच कर रही है.