अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Nov-2021 03:31 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी बलराम सिंह उर्फ डीजल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने पहले फोन कर उसे घर से बुलाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। जब शिवम घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने नावकोठी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक शिवम को उसके दो साथियों ने फोन करके घर से बाहर बुलाया और हत्या कर दी।फिलहाल शव को पोर्स्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।