मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त
31-Aug-2020 01:07 PM
DESK : दिल दहला देने वाली एक वारदात उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है. जहां घर में मां -बाप और बेटे की जली हुई लाश मिली है. खास बात यह है कि घर के मालिक रामवीर के हाथ और पैर टेप से बंधे हुए थे.
ट्रिपल मर्डर की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. घटना एत्माद्दौला क्षेत्र इलाके की है, जहां घर के तीन सदस्यों की लाश कमरे के अंदर से जली हुए हालत में बरामद की गई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों को मारने के बाद जला दिया गया है.
बताया जा रहा है कि मृतक रामबीर परचून की दुकान चलाता था. घर में उसकी पत्नी मीरा और बेटा बबलू रहता था. सुबह जब पड़ोसियों की नजर रामवीर के घर पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई. रामवीर, मीरा और बबलू के जले हुए शव कमरे में दिखे. इसकी जानकारी आनन-फानन में पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारी को दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस जांच में जुट गई है. लाशों का पोस्टमार्टम कराया गया है, वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और हत्या के एंगल से जांच की जा रही है.