ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

बिहार : घर में डाका डालने पहुंचे डकैत को पसंद आ गया अचार, ज्वेलरी और नकदी के साथ अचार का डब्बा भी ले गए

बिहार : घर में डाका डालने पहुंचे डकैत को पसंद आ गया अचार, ज्वेलरी और नकदी के साथ अचार का डब्बा भी ले गए

18-Feb-2021 10:04 AM

GAYA : आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है लेकिन ताजा मामला बेहद दिलचस्प है. गया जिले में डकैती की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है. एक घर में डाका डालने पहुंचे डकैतों को घर का अचार इतना पसंद आया कि वह ज्वेलरी और नकदी के साथ अचार का डब्बा भी ले गए. 


यह पूरा मामला गया के रामगढ़ इलाके का है. यहां एक घर में डकैत घुस गए और घर के मालिक और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया. हथियार के बल पर उन्हें एक जगह घेर कर रखा गया और घर में अपराधियों ने डाका डाला. तकरीबन डेढ़ लाख की नगदी और गहनों के साथ-साथ 4 लाख रुपये का सामान डकैत अपने साथ ले गए. डकैती के दौरान अपराधी की नजर अचार के डब्बे पर पड़ी. उसने अचार चखा तो अचार इतना पसंद आया कि घर के कीमती सामान के साथ-साथ डकैत अचार का डब्बा भी साथ ले गए. 


घर में डकैती करने वाले डकैतों की संख्या तकरीबन 20 के आसपास थी. उनके पास काफी हथियार भी थे. दरअसल, डकैतों ने जिस घर को निशाना बनाया वह गांव से थोड़ी दूर बाहरी इलाके में बना हुआ है. घर के मालिक का कहना है कि रात को खाना खाने के बाद वह लोग सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान दरवाजे पर कुछ आवाज सुनाई दी. हम कुछ समझ पाते उसके पहले ही डकैत घर में घुस आए.


डकैतों ने आते ही घर के सदस्यों को ऊपर बंदूक तान दी. 3 घंटे तक घर वालों को बंधक बनाकर रखा गया और एक-एक कीमती सामान डकैत अपने साथ ले गए. लेकिन अचार के डब्बे को साथ ले जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. डकैती की घटना के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया. उसके बाद आसपास के लोग जमा हुए. पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घर से अपने साथ ले गए ब्रीफकेस को डकैतों ने थोड़ी दूर पर ही फेंक दिया था. अब इस इलाके में डकैती के दौरान अचार की चोरी को लेकर खूब किस्सा हो रहा है.