NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
12-Dec-2021 04:19 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। नशेड़ी पिता की करतूत जिस किसी ने सुनी वे हैरान रह गये और ऐसे हैवान बाप को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात करने लगे। खुद पीड़िता की मां अपने पति को सजा दिलाने के लिए बेटी को लेकर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को सलाखों के पीछे भेजा।
दरअसल मामला मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र का है जहां एक नशेड़ी बाप ने 13 साल की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। रोती बिलखती पीड़ित बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंच गयी और पूरी घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।
पीड़िता ने बताया कि उसका ननिहाल समस्तीपुर में है। घटना के दिन उसकी मां अपने मायके गयी हुई थी। घर पर कोई नहीं था वह अकेली थी। तभी पिता ने नशे की हालत में उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि दो साल पहले भी उसके पिता ने गलत हरकत किया था।
एसएसपी जयंतकांत को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उन्होंने तत्काल महिला थाने की दारोगा को पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए मुसहरी थाने भेजा। पीड़िता के बयान के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नशेड़ी पिता की इस करतूत के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं।