CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
05-Jun-2024 12:23 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
दरअसल, औरंगाबाद में अपराधियों ने एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना जिले के देव प्रखंड के ढिवरा थाना के पक्का पर गांव की बताई जा रही है। जहां बीती रात एक टोला सेवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह टोला सेवक घर के बाहर सो रहा है तभी इस हत्याकांड को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान श्रवण भुइंया के रूप में की गयी है। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान श्रवण भुइंया के रूप में हुई है। अपराधियों ने उसके सर में गोली मारी है।
उधर, टोला सेवक श्रवण भुइंया (उम्र 52 वर्ष )घर के बाहर सोया हुआ था तभी अज्ञात अपराधियों के द्वारा रात्रि में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इधर सुचना मिलते ही ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुट गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पक्का गांव में श्रवण भुइंया नामक टोला सेवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव औरंगाबाद भेज दिया गया है। इधर घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग की चर्चा लोगों के बीच है।