मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Sep-2024 07:11 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में भू-सर्वेक्षण को लेकर जमीन मालिकों में अफरातफरी मची हुई है। सभी को यही डर सता रहा है कि कही उनकी जमीन के साथ खेला न हो जाए। इस बीच खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने ऑनलाइन सहूलियत प्रदान की है। इससे रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल, विशेष भू-सर्वेक्षण के लिए खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने नई तकनीक लांच किया है। रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। अब आमलोग भी भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट से सर्वे व चकबंदी खतियान की अभिप्रमाणित दस रुपये भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।
रैयत भी अपने स्तर से खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट पर जाकर उसके निर्देशों के अनुसार लॉगइन करना पड़ेगा। विभाग का साइट खुलने पर सरकारी व पब्लिक दो आप्शन आएंगे। रैयत पब्लिक ऑप्शन पर अपने मोबाइल से लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति पेज दस रुपये आनलाइन भुगतान करना होगा। रैयत व उनके उत्तराधिकारी रिविजन सर्वे व चकबंदी दोनों खतियान को प्राप्त कर सकते हैं।
उधर, सर्वे कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अंचलवार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर व शिविर कार्यालय को जारी किया गया है। अगर कोई अधिकारी व कर्मी सर्वे फार्म जमा करने के एवज में पैसे की मांग करते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल दें, कार्रवाई की जाएगी।