ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
21-Dec-2022 10:47 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आज अहले सुबह घने धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत की सुचना निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यह घटना धनरुआ थाना इलाके के इलाहाबाद बैंक के समीप का है। यहां आज अहले सुबह विपरीत दिशा से आ रही दो हाइवा की आपस में भिड़ंत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह पटना से गया जाने वाली स्टेट हाईवे के धनरुआ थाने के इलाहाबाद बैंक के समीप दो हाइवा में आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इसमें एक गाड़ी में आग की लपटे अधिक तेज थी, जिसके कारण हाइवा सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए। हाइवा में आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है।
इधर, आग लगने की सूचना दमकल की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों हाइवा चालक गाड़ी में ही फंसे हुए हैं। लोगों द्वारा दोनों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब हो कि, राजधानी पटना समेत प्रदेश के वातावरण में नमी अधिक होने के साथ पछुआ की गति कम होने से कोहरे की सघनता में वृद्धि हुई है। राजधानी पटना में आज सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं, शाम ढलते ही घने कोहरे की चादर के चलते कुछ भी देखना मुश्किल हो जाता है। इससे सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर वाहनों की भिड़ंत के खतरनाक हादसे हो रहे हैं। इस घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है।