ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / जनरेटर के धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों...

जनरेटर के धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक महिला की हालत नाजुक

13-Jul-2021 04:17 PM

DESK: जनरेटर के धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गुल हो गयी। बिजली कट जाने के कारण जनरेटर को स्टार्ट कर परिवार के सभी सदस्य सोने चले गये। लगातार हो रही बारिश की वजह से जनरेटर को घर में रखा गया था। घर में जनरेटर को रखे जाने के कारण धुंआ पूरे घर में फैल गया और घर में सो रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गयी। वही तबीयत बिगड़ने के कारण 40 वर्षीय महिला दासु लश्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


घटना के अगले दिन जब घर का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। तब पड़ोसियों को घर का कॉल वेल बजाया और दरवाजे को भी नॉक किया लेकिन घर से बाहर जब कोई नहीं निकला तब लोग हैरान रह गये। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी अनहोनी की आशंका होने पर लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और जब घर में घुसे तो उनके पैर तले जमीन खिसक गयी। एक साथ 6 लोगों की मौत को देख लोग सकते में आ गये। घर में पड़ी एक महिला दासु लश्कर की बिगड़ी तबीयत को देखते हुए आनन-फानन में लोग अस्पताल ले गये। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


गौरतलब है कि 28 जून को अजय लश्कर और माधुरी लश्कर की शादी हुई थी। इस घटना में नवविवाहित जोड़े की भी मौत हो गयी है।घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित दुर्गापुर की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। हर कोई इस घटना से आहत है। मृतकों में 45 वर्षीय रमेश लश्कर, 10 वर्षीय लखन लश्कर, 21 वर्षीय अजय लश्कर, 8 वर्षीय कृष्णा लश्कर, 14 वर्षीय पूजा लश्कर और 20 वर्षीय माधुरी लश्कर शामिल हैं। इलाके के लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।