TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना
29-Sep-2024 12:57 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया जिले से खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ने पहले शादी की उसके बाद दुल्हन ने शॉपिंग की इच्छा जताई। लेकिन, अब यहां से ठगी का मामला सामने आया है। एक चालू लड़की ने नकली दुल्हन बनकर पीड़ित से शादी की। फिर मॉल में शॉपिंग की और 30 हजार कैश लिए। इसके बाद दूल्हे को चकमा देकर दुल्हन रफूचक्कर हो गई।
इसके बाद अब पीड़ित दूल्हा इस मामले को लेकर शहर के कोतवाली थाना पहुंचा। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बड़ा गेम उसके एक साथियों ने ही खेला। इसके बाद इस घटना को लेकर हरतरफ काफी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गया के पहाड़पुर गांव में ग्रामीण युवक महेंद्र नकली शादी के चक्कर मे ठगी का शिकार हो गया। महेंद्र कुवांरा था और शादी करने के लिए काफी प्रयास कर रहा था। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर उसे चूना लगा दिया। महेंद्र को जान पहचान के एक व्यक्ति ने शादी करने के लिए प्रेरित किया। उसकी शादी कराने का जिम्मा भी ले लिया और 22 वर्षीय जुली कुमारी नामक एक लड़की से मिलाया। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान शादी की तिथि तय कर ली गई। 25 सितंबर को कोर्ट में दोनों की नकली शादी करा दी गई।
कोर्ट से शादी के बाद दुल्हन ने शॉपिंग की इच्छा जताई। अपनी नई नवेली बीवी को खुश करने के लिए शहर शॉपिंग करने शहर के एक मॉल में गया। जहां दुल्हन ने 10 हजार रुपये की शॉपिंग की। कुछ अन्य सामान खरीदने के लिए दुल्हन ने महेंद्र से 30 हजार रुपये कैश भी ली। इसके बाद बहाने बनाकर नकली दुल्हन शॉपिंग का सारा सामान और कैश लेकर फरार हो गई। इस मामले दूल्हा महेंद्र कुमार ने कोतवाली थाने में दुल्हन सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इधर, इस मामले में दुल्हन जुली कुमारी, परैया का रहने वाला रंजीत पासवान, नरेश मांझी, खटकाचक का रहने वाले लाला और बाराचट्टी की समुंद्री देवी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके पूरे घटनक्रम की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा है कि पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है।