Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
29-Aug-2020 12:45 PM
GAYA : बड़ी खबर गया के टिकारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया. जिसमें मौके पर ही पति की मौत हो गई वहीं पत्नी की हालत नाजुक बनी है.
घायल पत्नी को इलाज के लिए गया के जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला टिकारी थाना इलाके के जमुआरा मोड़ की है. मृतक की पहचान जमुआरा के 45 साल के मंटू मांझी के रुप में की गई है.
बताया जा रहा है कि शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. जमुआरा गांव में स्थित लकड़ी के टाल के पास दंपत्ति सो रहे थे, तभी अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मौके पर ही मंटू मांझी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टिकारी डीएसपी नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं. वहीं इस वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टिकारी- मउ सड़क मार्ग को जाम कर दिया. वहीं पुलिस डॉग स्क्वायड के सहारे हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वारदात में गांव के ही लोगों का हाथ है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.