Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Jan-2023 06:58 PM
By First Bihar
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार को गया पहुंचे थे, जहां उनका भारी विरोध हुआ है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने ही न सिर्फ उनके पोस्टर फाड़ दिए बल्कि नीतीश गो बैक के नारे भी लगाया। सीएम के आगमन को लेकर बोधगया के इलरा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया था लेकिन यहां मुख्यमंत्री को विरोध का सामना करना पड़ा।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार को गया पहुंचे थे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पहले बांकेबाजार के बेला गांव गए थे, जहां योजनाओं की समीक्षा करने के बाद सीएम बोधगया के इलरा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने नीरा के काउंटर का जायजा लिया। सीएम को यहां पंचायत भवन का भी उद्घाटन करना था लेकिन समीक्षा बैठक में जाने में हो रही देरी के कारण सीएम पंचायत भवन का उद्घाटन किए बिना ही वापस लौटने लगे।
इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने सीएम के सामने ही हंगामा करने लगे और नीतीश के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने नीतीश कुमार वापस जाओ के नारे भी लगाए और सभी सरकारी बैनरों को फाड़ दिया।


