ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

सुसाइड करने से पहले BDO का वाइफ से हुआ था झगड़ा, 9 माह पहले हुई थी शादी

30-Oct-2019 07:14 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन पासवान की सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है कि सुसाइड करने से पहले राजीव का पत्नी के साथ सुबह में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद राजीव ने गुस्से में छत से छलांग लगा दी. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई. घर से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, लेकिन कुछ भी बताने से पुलिस इंकार कर रही है. राजीव की शादी 9 माह पहले ही हुई थी.

इसको भी पढ़ें- BDO का सुसाइड नोट कर देगा इमोशनल, लिखा है ‘’समझने में देर कर दी, अगर खुश नहीं हो तो तुम्हारी लाइफ में मैं भी नहीं रहूंगा’’

पत्नी थी बैंक

जिस समय राजीव ने सुसाइड किया उस दौरान उनकी पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह बैंक में थी. जब सूचना मिल तो वह पति के पास हॉस्पिटल पहुंची, लेकिन राजीव की तबतक मौत हो चुकी थी. राजीव की पत्नी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं. पत्नी को रो रोकर बुरा हाल है.


पत्नी से बहुत प्यार करते थे सुसाइड करने वाले BDO, सेल्फी के थे शौकीन , फिर क्यों आई ये नौबत


एक माह से थे तनाव

बताया जा रहा है कि राजीव किसी बात को लेकर एक माह से तनाव में थे. जिसके कारण वह कई सरकारी बैठक में भी नहीं गए थे. यही नहीं वह पटना में होने वाली एक बैठक में भी नहीं गए थे. मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले राजीव 2014 बैच के बीडीओ थे. बता दें कि कोंच प्रखंड के बीडीओ ने गया में छत से कुदकर सुसाइड कर ली थी. वह करीब 6 माह से कोंच ब्लॉक में पदस्थापित थे. उनके कार्यालय के स्टाफ भी इस घटना से दुखी है. 

कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा सुहाग, शादी के 4 माह में ही सब हो गया खत्म