Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Nov-2019 03:36 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पैसे नहीं देने पर अपराधियों ने बिजनेसमैन को मर्डर की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि 6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के बुनियाद गंज थाना इलाके की है. जहां दुर्गा स्थान यूको बैंक के सामने ओम मसाला दुकान में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक बाइक पर तीन अपराधी आये और हाथ में पिस्टल लेकर दुकान में घुस गए. बिजनेसमैन अजय कुमार ने बताया कि अपराधियों ने 3 नवंबर को 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी.
गया के सिटी एसपी मंजीत श्योरण ने बताया कि दुनकानदार अजय कुमार ने को पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी के लिए अपराधियों ने फोन किया था. सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.