Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
02-Oct-2024 05:05 PM
By First Bihar
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पांच बदमाशों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग सुरू कर दी। फायरिंग की घटना में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खंजाहापुर मोहल्ले की है।
दरअसल, गया शहर में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की है जिससे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पांच अपराधी हथियारों से लैस होकर घुसे और सभी कर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया।
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कितने की लूट हुई है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घायलों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।
एसएसपी आशीष भारती दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 5 की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। तीन लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।. तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- नितम राज