जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-Jun-2021 09:29 AM
GAYA: पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। गया के डोभी चेक पोस्ट से एक ट्रक को जब्त किया गया है जिसमें अलकतरा में छिपाकर ले जाए जा रहे 500 किलो गांजा को बरामद किया गया है। वही दो गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गया पुलिस की मदद से कार्रवाई की गयी जिसमें सफलता मिली है।
गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी जयराम और ट्रक का खलासी अजित कुमार के रुप में हुई है। इनसे जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि ट्रक ओडिशा के विशाखापट्टनम से आ रही थी। जिसमें 100 ड्राम अलकतरा लदा हुआ था। अलकतरा किस विभाग और संवेदक का है। इसकी जांच करने के लिए संबंधित विभागों को जानकारी दी गई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गये दोनों गांजा तस्कर से उत्पाद विभाग के अधिकारी पूछताछ में जुटी है। छापामारी में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह एवं होमगार्ड के जवान भी शामिल थे।