दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Dec-2019 04:44 PM
GAWALIOR: नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बीजेपी की महिला नेता प्रदर्शन कर रही थी. लेकिन इस दौरान आगे बैठने को लेकर दो महिला नेताओं के बीच विवाद हो गई. दोनों एक दूसरे के खिलाफ अपशब्द भी बोलने लगी. यह सब सैकड़ों लोगों के सामने हो रहा था. यह घटना ग्वालियर के अशोकनगर की है.
गुस्से में दिया इस्तीफा
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना नायक और किसान मोर्चा की मंत्री नैना शर्मा का विवाद यही तक नहीं रूका. दोनों का मामला थाना तक पहुंच गया. जिसके बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना नायक ने इस्तीफा दे दिया. यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है.
पैसा देकर भीड़ जुटाने का भी लगाया आरोप
दोनों इतने गुस्से में थी कि एक दूसरे के प्रति अपशब्द बोल रही थी. सभा में मौजूद कुछ महिलाओं ने दोनों के मुंह को बंद कराया. यही नहीं दोनों ने एक दूसरे पर प्रदर्शन के लिए पैसा देकर भीड़ बुलाने का भी आरोप लगाया है. बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल का विपक्ष विरोध कर रहा है. इसका बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है. लेकिन बीजेपी इसको सही बता रही है. इसको लेकर आज बीजेपी की ये महिला नेता इस बिल के समर्थन में प्रदर्शन कर रही थी और इस दौरान ही दोनों में विवाद हो गया.