मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Aug-2024 03:14 PM
By First Bihar
DESK : आर्टकिल 370 हटने के बाद जम्मू -कश्मीर में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ तारीखों का भी एलान कर दिया है। इस बीच अब खबर यह आ रहा है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से लंबी मुलाकात के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को भी साथ लेने के संकेत दिए हैं।
अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे दरवाजे समान विचारधारा वाले किसी भी दल के लिए बंद नहीं हैं और भविष्य में किसी भी बात पर विचार किया जा सकता है। वहीं जीत की स्थिति में खुद के सीएम बनने के सवाल को हंसकर टाल दिया। इससे पहले मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला व अन्य नेताओं से मुलाकात की।
वहीं, इस बैठक के बाद नेकां अध्यक्ष ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर फारूक अब्दुला ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन हो गया है। आज रात तक कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। कांग्रेस, एनसी और सीपीआई (एम) साथ में हैं। हम साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। किसी के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं है।
उधर, इस बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम और कांग्रेस एक साथ हैं। सीपीआई-एम भी हमारे साथ जुड़े हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे लोग (नेकां नेता) भी हमारे साथ हैं। हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। जम्मू-कश्मीर के लोग कई सालों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।