NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
08-May-2024 11:21 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में इन दिनों सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएं तेजी बढ़ रही है। अब तकइस तरह की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। इसके बादअब नवादा में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण घर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में खाना बना रही महिला और उसके बेटा-बेटी जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद सभी को परिजनों ने इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि, नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के होरिल गांव में घरेलू गैस लीकेज के कारण घर में आग लग गई। जिससे मां और दो बच्चे झुलस गए। वहीं परिजनों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में स्वर्गीय शिवनंदन यादव की पत्नी आशा देवी, पुत्री नेहा कुमारी एवं राहुल कुमार शामिल है। सभी लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।
जानकारी के अनुसार,महिला गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी सिलेंडर से गैस लीकेज होने लगा और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह से फैल गया और महिला और दो बच्चे को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसमें मां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घर के अंदर सेचिंगारी देखकर अगल-बगल के लोगों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया।
उधर महिला की 70% पूरी तरह शरीर का अंग जल गया है। महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। नवादा से डॉक्टर ने चिंताजनक हालत देखते हुए महिला को रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि चाय बनाने के क्रम में अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई और किचन में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। समय पर महिला को बाहर निकल गया और महिला की जान बचाई गई है।