कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक
07-Apr-2023 04:50 PM
By First Bihar
CHHAPRA/ HAJIPUR: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगलगी का ताजा मामला सारण और हाजीपुर से सामने आया है। सारण में अगलगी की घटना में करीब 40 बीघा गेहूं की फसल समेत कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जबकि हाजीपुर में भीषण अग्निकांड में करीब 50 घर जलकर स्वाहा हो गए।
पहली घटना छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित भीमाबांध की है, जहां बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 40 बीघे से ज्यादा खेतों में लगी गेहूं की खड़ी फसल समेत कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को आग बुझाने में घंटों लग गए। दमकल कर्मी और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत के बिनटोली में लगी भीषण आग में 50 घर जल कर राख हो गए। इस घटना में कई गाय, भैंस, बकरी के झुलसने से मौत हो गई है। घटनास्थल पर तीन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया। बताया जा रहा है कि बिंद टोली के लोग सभी खेत में गेहूं काटने गए थे इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसमें देखते ही देखते करीब 50 घर जल गया। घटना की सूचना पर मौके पर कई थाना के करीब तीन दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुटी है।